जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा ने किया भव्य स्वागत



जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंच सजाकर भव्य अभिनंदन किया गया। केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे हैं।

डुमना विमानतल से श्री नड्डा शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे। इसके बाद शाम 6.30 बजे वे सांसद आशीष दुबे के राइट टाउन स्थित सांसद कार्यालय गए।

शुक्रवार सुबह 10.30 बजे केंद्रीय मंत्री सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वे डुमना विमानतल से कटनी के लिए रवाना होंगे। कटनी में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात वे पुनः जबलपुर लौटेंगे।

शाम 5.45 बजे ग्वारीघाट पहुंचकर वे मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नड्डा शनिवार दोपहर 1 बजे डुमना विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post