जबलपुर। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा उच्च स्तरीय पानी की टंकियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', जल प्रभारी दामोदर सोनी और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर यह कार्य 7 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर शाम की जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक वार्षिक और अनिवार्य प्रक्रिया है। नगर निगम प्रशासन ने इस कार्य के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।
सफाई का शेड्यूल इस प्रकार है7 जनवरी: मेडिकल, ग्वारीघाट और टाउन हॉल टंकी।
8 जनवरी: बिड़ला धर्मशाला, ललपुर परिसर और मदार छल्ला टंकी।
9 जनवरी: त्रिपुरी, बादशाह हलवाई मंदिर और दंगल मैदान टंकी।
10 जनवरी: वेदी नगर, भीम नगर और भानतलैया टंकी।
12 जनवरी: गुलौआ, गुप्तेश्वर और सिद्धबाबा टंकी।
13 जनवरी: मदर टेरेसा, शारदा नगर और करिया पाथर टंकी।
14 जनवरी: मनमोहन नगर, एस.बी.आई. और भोला नगर टंकी।
15 जनवरी: लेमा गार्डन, हाथीताल और लक्ष्मीपुर टंकी।
16 जनवरी: आनंद नगर, कटंगा और कोतवाली टंकी।
17 जनवरी: मोतीनाला, सिविल लाईन और मिल्क स्कीम टंकी।
19 जनवरी: फूटाताल, सर्वोदय और किलकारी गार्डन टंकी।
20 जनवरी: श्रीनाथ, रामेश्वरम और पी.एस.एम. टंकी।
21 जनवरी: राजीव नगर (बाबा की कुटिया), राईट टाउन और भॅंवरताल टंकी।
22 जनवरी: न्यू शोभापुर (निर्मलचंद जैन वार्ड) और सर्वोदय टंकी क्रमांक 2।
Tags
