जबलपुर। शहर के कई इलाकों में कल शाम पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के जल विभाग के अनुसार, भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण यह निर्णय लिया गया है। संयंत्र के प्लांट इंचार्ज अमजद मंसूरी और शमीम खान ने जानकारी दी कि भोंगाद्वार प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में आज शाम नलों से जल आपूर्ति नहीं होगी। जिसमें कजरवारा,भीटा,शिवपुरी एवं आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी सुधार का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम के टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। इस आकस्मिक असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, जल प्रभारी दामोदर सोनी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए खेद व्यक्त किया है।