जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में बेखौफ चोरों ने चार घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रूपए का माल पार कर दिया। यह वारदातें गोहलपुर, तिलवारा, भेड़ाघाट, मझौली थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चारोंं ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।गोहलपुर पुलिस ने बताया कि शनिवार को परवेज आलम 36 वर्ष निवासी सिरसा तले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और पत्नी पूरे परिवार के साथ नानी के यहां गए थे।
पिता जब दुकान से घर आए तो ताला टूटा था । अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, गायब थे । इसी प्रकार मझौली थाने में शनिवार को विष्णु शरण अग्रवाल 37 वर्ष निवासी सिहोरा काकरदेही मझौली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वे मझौली में पान की दुकान, एवं मोबाइल की दुकान चलाता है। बीती रात्रि करीब 11:30 बजे अपनी दोनों दुकान से करीब 18000 रूपये लेकर अपने घर वापस गया था.
घर के कमरे में काउण्टर की ड्राज में जाकर 18000 रूपये रख दिये जिसमें पहले से 12000 रूपये रखे थे सुबह 05 बजे मंझले भाई राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने उठाया और बताये की घर की गैलरी के दरवाजे का ताला टूटा है। मोबाइल, एवं नगद 30,000 रूपए गायब थे । इसी प्रकार तिलवारा थाने में कु. पूनम तिवारी 26 वर्ष निवासी भैरोबाबा कुष्ट आश्रम के पास तिलवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बाजनामठ शास्त्रीनगर में नारियल प्रसाद की दुकान लगाती है उसके पास सोने के कान के टाप्स कीमती लगभग 30 हजार रूपये के थे ।
कोई अज्ञात चोर घर से उसके सोने के कान के टाप्स चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाने मेें राजू उसरेठे 45 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी भेडाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कालेज में प्राईवेट में वार्ड ब्वाय की नौकरी करता है विवाह समारोह में शामिल होने के लिये परिवार सहित परियट पिपरिया चला गया था। जब वापिस लौटे तो गेट का एवं दरवाजे का ताला टूटा हुआ था चोर अलमारी खोलकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया हैं।
