.jpg)
जबलपुर। हनुमानताल व गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में रेल्वे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन लोग घायल हो गए।हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मोह. आसिफ 20 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुसाहिद से केसर आलम एवं अल्ताफ मारपीट कर रहे थे उसने एवं मोहसिन ने उन्हें रोका तो अल्ताफ ने गाली गलौज करते हुये उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर दाहिने जांघ एवं घुटने के ऊपर चोट पहुॅचा दी। दोनों ने मुसाहिद के साथ भी मारपीट की कर चोट पहुॅचाई है। इसी प्रकार गढ़ा थाने में कुनाल कुमार 35 वर्ष निवासी मदर डेयरी के पास शक्तिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह रेल्वे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। कार्यालय से घर जा रहा था रास्ते में सुविधा मार्केट के सामने सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के बाद जैसे अपनी स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एसपी 5073 के पास आकर स्कूटी में सब्जी रखकर स्कूटी उठाने लगा उसी समय 2 लड़के मोटर सायकल में आकर शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल चलाने वाले लड़के ने चाकू से हमलाकर जांघ एवं वायें हाथ के अंगूठे के बाजू वाली उंगली में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी।