जबलपुर। पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद गुलाब सिंह वार्ड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हाल के दिनों में सुविधा मार्केट परिसर में हुई चाकूबाजी की घटना और दिसंबर माह में सरेआम एक व्यापारी की हत्या ने क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। वार्ड में चोरी, मारपीट, अवैध शराब की बिक्री, जुआ तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं, जिससे रात के समय लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
पुलिस चौकी निर्माण की उठी मांग
क्षेत्रीय नागरिकों व व्यापारियों की मांग पर पूर्व मंत्री तरुण भनोत एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस नेता मिथुन शिवहरे के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में अविलंब कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और शहीद गुलाब सिंह वार्ड में नई पुलिस चौकी के निर्माण की विशेष मांग रखी गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मौजूदा हालात से व्यापारी वर्ग और आमजन गहरी असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं।
ज्ञापन सौंपते समय रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गुड्डू तमाशेतवार, अमर रजक, अनुपम जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, प्रमोद पटेल, अभिषेक पाठक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एड. नितिन सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही उमेश शर्मा, सचिन बाजपेई, आलोक गुप्ता, एड. श्रीकांत विश्वकर्मा, दीपू अग्रवाल, मिंटू मिश्रा, श्रेष्ठ ठाकुर, पुरुषोत्तम गिरी, अभिषेक तिवारी, विवेक जैन, रोहित प्यासी, मिस्टर जैन, राजेश पाठक, देवनारायण तिवारी, प्रतीक चौकसे, शादाब मंसूरी, शलभ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
