रात से लापता युवक की नाले में मिली लाश, इलाके में हड़कंप



जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब रेललाइन के किनारे बह रहे नाले में एक युवक का शव कीचड़ में धंसा हुआ मिला। शव का सिर पूरी तरह कीचड़ में धंसा होने के कारण उसे बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार, संजीवनीनगर के पास रेलवे केबिन से पहले नाले में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कीचड़ में धंसे शव को बाहर निकाला।

शुरुआत में मौके पर मौजूद लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। इसी बीच सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान रूपलाल पटेल के रूप में की।

परिजनों के अनुसार, रूपलाल पटेल शराब का आदी था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। वह बुधवार रात से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post