जबलपुर में पेंशन योजना में बड़ा खुलासा: नगर निगम ने 25 लाख से ज्यादा की अवैध राशि की वसूली



📍 जबलपुर।नगर निगम जबलपुर द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे भौतिक सत्यापन अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान ने कई अनियमितताओं को उजागर किया है।
💰 नियम विरुद्ध ली गई राशि की रिकवरी

योजना की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से किए जा रहे सघन सत्यापन के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
उपायुक्त अंकिता जैन एवं योजना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यापक जांच की गई।

जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पात्रता के बिना ही पेंशन का लाभ लिया जा रहा था।
⚖️ 25,52,544 रुपये की वसूली

अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 25,52,544 रुपये की राशि की वसूली की जा चुकी है।
वसूली गई पूरी रकम शासन के खाते में जमा करा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post