जबलपुर में महिला शिक्षक से अभद्रता का मामला: आरटीआई कार्यकर्ता पर FIR, स्कूल परिसर में जबरन घुसने का आरोप


जबलपुर। शहर के रांझी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय आवासीय विद्यालय की महिला शिक्षक ने एक आरटीआई कार्यकर्ता पर अभद्रता, जबरन कार्यालय में घुसने और गलत नियत से पीछा करने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, शारदा नगर स्थित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में पदस्थ 42 वर्षीय महिला शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी लेडीज टेलर एवं आरटीआई कार्यकर्ता राजेश अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
बिना अनुमति स्कूल में घुसा, वीडियो बनाने लगा

पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि घटना के दिन वह अपनी सहकर्मी के साथ विद्यालय में वेतन संबंधी शासकीय कार्य में व्यस्त थीं। तभी आरोपी राजेश अहिरवार, जो कि रांझी के रामनगर का निवासी है, सुरक्षा गार्ड द्वारा रोके जाने के बावजूद जबरन परिसर में घुस आया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा।
गाली-गलौच और गलत नियत से हमला करने का आरोप

शिक्षिका का आरोप है कि समझाइश देने के बावजूद आरोपी ने न केवल गाली-गलौच की, बल्कि अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अचानक गलत नियत से उनकी ओर बढ़ा। इस दौरान शिक्षिका और उनकी सहकर्मी साधना ने किसी तरह खुद को बचाया।
कई घटनाओं का किया उल्लेख

पीड़िता ने अपनी शिकायत में अलग-अलग दिनों में हुई ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया है, जिससे आरोपी के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने इन सभी बिंदुओं को आधार बनाकर मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post