पहले भी कर चुका है ऐसा कदम, 4 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं—प्रशासन पर उठे सवाल
नीमच/जावद। जिले के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कमलेश दांगी नामक युवक 120 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगा।
बताया जा रहा है कि कमलेश अपनी जमीन रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी से परेशान है और कई महीनों से न्याय के लिए भटक रहा है।
जमीन घोटाले से परेशान युवक
कमलेश दांगी का आरोप है कि उसकी 11 बीघा जमीन बेचने के मामले में उसके साथ धोखाधड़ी हुई।
उसके खाते में पैसे डाले गए, लेकिन उन्हीं लोगों द्वारा वापस निकाल लिए गए, जिससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गया।
युवक की मांग है कि कलेक्टर हिमांशु चंद्र सहित चार आरोपियों को मौके पर बुलाया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।
पहले भी चढ़ चुका है टावर
यह पहली बार नहीं है जब कमलेश ने ऐसा कदम उठाया हो।
इससे पहले 17 दिसंबर को भी वह टावर पर चढ़ गया था और करीब 6:30 घंटे तक ऊपर रहा।
तब प्रशासन ने उसे एक महीने में जांच पूरी कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 4 महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मौके पर प्रशासन तैनात
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर
एसडीएम प्रीति संघवी
एसडीओपी रोहित राठौर
थाना प्रभारी विकास पटेल
तहसीलदार और पटवारी
पहुंच गए हैं।
इसके साथ ही SDRF टीम को भी अलर्ट किया गया है।
अधिकारियों द्वारा लगातार फोन पर युवक को समझाने की कोशिश की जा रही है।
