पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर शनिवार को होगी दोबारा वोटिंग, गड़बड़ी के आरोप के बाद EC का फैसला



पश्‍च‍िम बंगाल में पहले और दूसरे दोनों ही चरणों के मतदान के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला था. दूसरे चरण में कई जगहों पर हिंसा के साथ-साथ मारपीट की खबरें भी सामने आईं थीं. इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा पर ईवीएम से छेड़छाड़-हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद अब चुनाव आयोग ने कुछ बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है. यहां दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी. इस हिंसा के कारण वोट‍िंग भी प्रभावित हुई थी. यही वजह है कि शनिवार को दोबारा वोटिंग कराई जाएगी.
आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

बंगाल में भले ही मतदान पूरा हो चुका है,इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला इस समय ईवीएम में कैद है. इसके बाद भी बीजेपी और टीएमसी के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. TMC ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रांग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए थे, खुद सीएम ममता भी मौके पर पहुंची थी और उन्‍होंने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. चुनाव आयोग ने टीएमसी के सभी आरोपों को गलत बताया था.
कब होगी वोटिंग?

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार दोबारा वोट‍िंग 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम बजे तक होगी. प्रभावित पोलिंग स्टेशनों में मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के कई बूथ शामिल हैं, आयोग ने कहा है कि दोबारा वोटिंग उसके निर्देशों के अनुसार सख्ती से कराई जाए.

Post a Comment

Previous Post Next Post