जबलपुर। शहर के कटंगा पावर हाउस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां महज़ 12 वर्षीय अरमान रजक पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे अरमान को परिजनों ने तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
कैसे हुआ हादसा
सुबह करीब 10 बजे अरमान अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग पास से गुजर रही बिजली लाइन में फंस गई। वह पतंग निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक करंट का तेज़ झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।
मां नीचे थी, पिता काम पर तभी हुआ हादसा
घटना के समय अरमान की मां नीचे अपनी जेठानी के साथ थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अरमान को पतंग उड़ाने से मना किया था, लेकिन वह छत पर जाकर खेल रहा था। अचानक जोर की आवाज़ सुनाई दी, और जब वे छत पर पहुँचीं तो अरमान बिजली के तार के संपर्क में आने से झुलस चुका था।
अरमान के पिता, जो पुताई का काम करते हैं, सुबह ही काम पर निकल चुके थे। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने घायल अरमान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
.jpg)