26 जनवरी पर मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, उत्कृष्ट सेवा के लिए हुआ चयन



भोपाल। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) पर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों का सम्मान होगा। विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए अफसरों को चयन हुआ है। केंद्रीय गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।


एमपी के पुलिस अफसरों का गणतंत्र दिवस पर सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विशड सर्विस यानी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 17 पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक यानी मेडल फॉर मेरिटॉरियस सर्विस से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा सम्मान

पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी सम्मानित किए जाएंगे। सराहनीय कार्यों के लिए आईजी कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, जितेश कुमार गर्ग समेत 17 अधिकारी सम्मानित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post