जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजी नगर मैदान में बिजली खंभे के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आबिद उर्फ बड़े पठान (10 नल गोहलपुर), तरूण केवट (सरस्वती स्कूल क्षेत्र), सोयेब मंसूरी (ओमकार नगर कुदवारी), उस्मान खान, असरफ अली, कादर अहमद और मोह. कालू उर्फ सद्दाम अली शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2,850 रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच जारी है।
