जबरन वाहन मांगने और मकान कब्जाने की नीयत से महिला की पिटाई, मासूम बेटी भी नहीं बख्शी गई

 



जबलपुर। आधारताल क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय अंजू पांडे के साथ उनके पड़ोसियों द्वारा बीच सड़क पर बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करती हैं। आरोप है कि पड़ोसी राहुल यादव और उसके साथी लंबे समय से उनसे जबरन वाहन मांगते थे और मना करने पर पैसों की मांग कर दबाव बनाते थे।

पीड़िता के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर सड़क पर घसीटा और बुरी तरह पीटा। इस दौरान घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मकान कब्जाने की नीयत, धमकी का आरोप
अंजू पांडे का कहना है कि आरोपी उनके अकेले रहने का फायदा उठाकर लगातार धमकियां दे रहे थे। मारपीट के दौरान जब उनकी पांच साल की मासूम बेटी उन्हें बचाने आई, तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वह जिस मकान में किराए पर रह रही हैं, उसे खरीदने के लिए उन्होंने एडवांस दे दिया है। आरोपियों का दबाव है कि वह मकान खाली कर दें ताकि वे उस पर कब्जा कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post