उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में दर्जनों छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बूंदी खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रअसल, पूरा मामला जिले के करकेली विकासखंड के जरहा ग्राम का है। जहां हायर सेकेंडरी स्कूल में दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से 9 से 10 बच्चो को जिला चिकित्सालय लाया गया। वहीं 15 से 20 बच्चों को घुलघुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDM समेत स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंच गया। अविभावकों ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी पर स्कूल में बूंदी खाने से थी बच्चो की तबीयत बिगड़ गई।
