नर्मदा प्राकट्योत्सव पर यातायात व्यवस्था सख्त, ग्वारीघाट–तिलवाराघाट–भेड़ाघाट में डायवर्सन लागू



जबलपुर 25 जनवरी को आयोजित नर्मदा प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्वारीघाट, तिलवाराघाट और भेड़ाघाट क्षेत्रों के लिए व्यापक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। यातायात सुचारू रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई मार्गों पर डायवर्सन, नो-व्हीकल जोन और विशेष पार्किंग तय की गई है।

ग्वारीघाट: डायवर्सन व पार्किंग

  • ग्वारीघाट की ओर जाने वाली मेट्रो बसें व भारी वाहन केवल रामपुर चौक तक ही जा सकेंगे।

  • दोपहिया व चारपहिया वाहन रामपुर चौक → बिग बाजार → सुखसागर वैली → अवधपुरी मोड़ होते हुए आयुर्वेदिक संस्थान (दशहरा मैदान) पार्किंग में खड़े होंगे।

  • वापसी मार्ग: गीताधाम, भिटौली और तिलहरी।

  • रामलला मंदिर से झंडा चौक व साकेतधाम क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा।

  • वृद्ध एवं निःशक्त श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग से घाट तक निःशुल्क ई-रिक्शा सुविधा।

भेड़ाघाट: प्रवेश सीमित, पुल पर प्रतिबंध

  • सगड़ा बायपास से आने वाले भारी वाहन चौकीताल बायपास से आगे नहीं जाएंगे।

  • मेट्रो बसें व ऑटो लम्हेटाघाट होकर भड़पुरा तिराहा तक ही पहुंचेंगे।

  • भेड़ाघाट चौराहे से आने वालों के लिए पुलिस लाइन, हेलीपेड मैदान और जनपद पंचायत मैदान में पार्किंग।

  • भेड़ाघाट पुल पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित

तिलवाराघाट: शहर व सिवनी मार्ग पर नियंत्रण

  • शहर से आने वाले बड़े/मध्यम वाहन त्रिपुरी चौक व मेडिकल होकर सगड़ा तिराहा तक जाएंगे, जहां से सगड़ा बायपास की ओर मोड़ा जाएगा।

  • सिवनी से आने वाले भारी वाहन तिलवारा पुल से शहर की ओर अनुमति नहीं

  • पार्किंग: तिलवारा नए पुल के नीचे तथा नवनिर्मित तिलवारा थाना के सामने स्थित मैदान

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क पर वाहन न खड़े करने, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और व्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post