फरवरी में कब है महाशिवरात्रि और कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें इस महीने के सभी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

 


सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का अपना अलग ही महत्व होता है। यहां ऐसा कोई महीना नहीं होता जो बिना व्रत या पर्व के गुजर जाए, क्योंकि प्रत्येक तिथि को पावन माना गया है। जनवरी के बाद फरवरी का महीना भी व्रत-त्योहारों और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। फरवरी में महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी आदि व्रत और त्योहार पड़ने वाले है। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

फरवरी व्रत-त्योहार 2026

1 फरवरी 2026- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा स्नान
2 फरवरी 2026- फाल्गुन माह का आरंभ
5 फरवरी 2026- द्विजप्रिय संकष्टी
7 फरवरी 2026- यशोदा जयंती
8 फरवरी 2026- भानु सप्तमी और शबरी जयंती
9 फरवरी 2026- जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक)
13 फरवरी 2026- विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2026- शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत और वैलेंटाइन डे
15 फरवरी 2026- महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी 2026- सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस
18 फरवरी 2026- चंद्र दर्शन और फुलैरा दूज
19 फरवरी 2026- रामकृष्ण जयंती
21 फरवरी 2026- ढुण्ढिराज चतुर्थी
22 फरवरी 2026- संकन्द षष्ठी
23 फरवरी 2026- मासिक कार्तिगाई
24 फरवरी 2026- होलाष्टक शुरू
27 फरवरी 2026- आमलकी एकादशी
28 फरवरी 2026- नृसिंह द्वादशी

Post a Comment

Previous Post Next Post