धार्मिक भावनाएँ भड़काने की साज़िश? जबलपुर में बछड़े का कटा सिर मिलने पर हड़कंप



जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। गोरा बाजार थाना क्षेत्र के पास सड़क किनारे एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

घटना की सूचना पर गोरा बाजार थाना पुलिस और मदन महल पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने साफ कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे साल में यह काम जिहादियों ने शहर का माहौल खराब करने के लिए किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कटे हुए बछड़े के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जबकि इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post