पर्स में रख लें ये छोटी सी पोटली, घर में पैसों की परेशानी हो जाएगी दूर



क्या आपके पर्स में भी पैसा नहीं टिक रहा और कमाई से ज्यादा खर्च हो रहे हैं? वास्तु शास्त्र में इसे वास्तु दोष से जोड़कर देखा जाता है। कई बार लोग अनजाने में आपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रख लेते हैं जो आर्थिक तरक्की में बाधा डालती हैं और धन के प्रवाह को रोकने का काम करती हैं। सबसे आम गलती है फटे हुए या गंदे पर्स का इस्तेमाल करना, जो आगे चलकर धन हानि का कारण बनता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए वास्तु में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से पैसों की तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ज्यादातर लोग अपने पर्स को हमेशा फालतू चीजों से भर कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पर्स में पुराने बिल, रसीद और फटे नोट जमा कर के रखने को बड़ा दोष माना गया है। वहीं, फटे हुए पर्स का इस्तेमाल करना धन हानि का कारण बनता है। ऐसे में अगर पर्स थोड़ा सा भी फट जाए तो उसे तुरंत बदल दें।

वास्तु के अनुसार, पर्स का रंग भी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। काले, नीले या बहुत गहरे रंग का पर्स कभी-कभी धन रुकावट का कारण बन सकता है। ऐसे रंग के पर्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके बजाय आप हरा, भूरा या क्रीम रंग का पर्स अपने पास रख सकते हैं।

कुछ लोग अपने पर्स में माता लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर भी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखने को अशुभ माना गया है। इससे आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आप कागज पर लाल रंग से सूर्य यंत्र बनाकर रख सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में पर्स में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इससे राहु दोष भी कम होता है। पर्स में मोर पंख रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और किस्मत चमकती है।

आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पिले रंग के कपड़े में थोड़े से चावल के दाने और हल्दी रखकर बांध लें। इस छोटी सी पोटली को पर्स में रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और धन का आगमन शुरू हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post