होटल विराज के पीछे जुआ फड़ पर छापा, 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

 


7100 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त

जबलपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। लार्डगंज थाना क्षेत्र में होटल विराज के पीछे संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देते हुए पांच युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एम.एच. रेसिडेंस के बाजू में छापा मारा, जहां हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था। मौके से रोहित पटेल (निवासी उजारपुरवा), अमन केशरवानी (गढ़ा फाटक), बसंत सेन (लार्डगंज), उज्जवल लोधी (छोटी ओमती) और आशीष सोनकर (हनुमानताल) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 7,100 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post