जबलपुर में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला, SC-ST एक्ट में केस दर्ज



जबलपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सराफा खटीक मोहल्ला निवासी सात्विक भोजक (28) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह विजयनगर अहिंसा चौक में हॉस्टल संचालन का कार्य करता है। बीती रात वह अपने जीजा राहुल पटारिया के साथ कपड़े खरीदने नरघैया स्थित बड़े बाबा गारमेंट्स गया था। दुकान के अंदर जूते पहनकर प्रवेश करने को लेकर दुकान संचालक खेमचंद जैन से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान साश्वत जैन दुकान के अंदर से बाहर आया और फरियादी को बाहर ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर पेट में चोट पहुंचाई।

घटना के दौरान बीच-बचाव के लिए फरियादी के जीजा एवं अन्य लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 119(1), 118(1), 296-बी, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी-ए) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post