जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार



जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीड़िता किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दमोह निवासी जयराज पटेल से हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसके घर आकर उसके साथ जबरदस्ती की।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ इंदौर ले गया, जहां करीब चार माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता वापस जबलपुर लौटी और गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जयराज पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post