कृषि उपज मंडी गेट नंबर 02 के पास मिला अज्ञात युवक का शव, गोहलपुर पुलिस जांच में जुटी

 

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर स्थित कृषि उपज मंडी गेट नंबर 02 के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी रमेश खत्री को उनके भाई विजय कुमार ने सुबह करीब 10 बजे फोन कर जानकारी दी कि उनकी दुकान के सामने मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रमेश मौके पर पहुंचे, जहां करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post