जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलियाना मोहल्ला (मढ़ई) में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़ई स्थित कोलियाना मोहल्ला निवासी विजय कोल (35) शराब सेवन का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
पुलिस का कहना है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
.jpg)