खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा तट के पास अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मंडलेश्वर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, सुलगांव में नर्मदा तट के पास कुछ लोग अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिसका कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि अंतिम संस्कार के दौरान ही पथराव शुरू हो गया। जब सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो वह भी लोगों के गुस्से का शिकार बन गई।
पथराव में पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार सहित कई लोग घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। स्थिति बिगड़ने पर तीन थानों की पुलिस बल गांव में तैनात है। वहीं मण्डलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला भी मौके पर पहुंची। पथराव करने वालों की पहचान में पुलिस जुट गई है।
