चाकू से हमला: मजदूर गंभीर, आरोपी फरार



बलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

गोरखपुर थाना पुलिस के मुताबिक, हाथीताल निवासी मोहित ठाकुर (35) मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे महानद्दा क्षेत्र से ककरैया तलैया स्थित लक्ष्मी कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पप्पू यादव के घर के पास उनकी मुलाकात शुभम यादव से हुई। आरोप है कि शुभम ने गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।

पीड़ित ने बचाव का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी ने जमीन पर गिराकर पैरों और पीठ पर वार किए और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मोहित ठाकुर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना किया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी शुभम यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post