दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 15 श्रद्धालु घायल



दमोह। दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना जबेरा थाना क्षेत्र के फालको नाला मंदिर के सामने हुई, जहां बांदकपुर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के गोसलपुर से एक परिवार के लगभग 20 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही पिकअप दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिग्रामपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे जाकर ट्रक में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post