जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।
विजयनगर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 533/25 में संलिप्त सचिन पटेल (निवासी विजयनगर) और भानू पटेल (निवासी पाटन) पर 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
इसी तरह सिविल लाइन थाना अंतर्गत मारपीट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे वेद रजक और आशुतोष रजक (दोनों निवासी आईजी कम्पाउंड) की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले को भी 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में कुल 5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। वहीं, हनुमानताल थाना पुलिस ने भी पुराने प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अपराध क्रमांक 59/26 (धारा 64(2) एम बीएनएस) के आरोपी किब्रिया अंसारी उर्फ छिद्दी समोसा (निवासी पचकुईया, हनुमानताल) पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
.jpg)