शहपुरा ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त: रेल मंडल ने जारी किया स्पष्टीकरण, “यह रेलवे का पुल नहीं”

 


जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (जबलपुर-भोपाल) मार्ग पर शहपुरा के समीप गत दिवस क्षतिग्रस्त हुए ओवरब्रिज को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने स्थिति स्पष्ट की है। रेल प्रशासन ने साफ कहा है कि संबंधित पुल रेलवे का नहीं, बल्कि सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) है।

रेल मंडल के अनुसार यह ओवरब्रिज मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा निर्मित एवं संचालित है, जो सड़क को रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाता है। इस संरचना का पश्चिम मध्य रेलवे से किसी भी प्रकार का तकनीकी, निर्माणात्मक या प्रशासनिक संबंध नहीं है।

मंडल रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पुल के निर्माण, डिजाइन, संरचना या रख-रखाव में रेलवे विभाग की कोई भूमिका नहीं है। यह पूर्णतः सड़क परिवहन विभाग (एमपीआरडीसी) की परियोजना है।

उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण जबलपुर-भोपाल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post