मीठे में मौत का स्वाद! कैडबरी चॉकलेट में मिला सड़ा हुआ सच

 


14 वर्षीय छात्र ने खरीदी थी डेयरी मिल्क, एक्सपायरी डेट सही होने के बावजूद निकली दूषित; परिवार करेगा शिकायत


जबलपुर। शहर के शहपुरा-भिटौनी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड Cadbury की चॉकलेट को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहाँ कक्षा 8वीं के 14 वर्षीय छात्र अंश सेन द्वारा खरीदी गई कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के भीतर मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद पाए गए।

जानकारी के अनुसार, अंश ने अपने घर के पास स्थित एक किराना दुकान से 55 रुपये में चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुँचकर जैसे ही उसने रैपर खोला, अंदर का नज़ारा देखकर वह सन्न रह गया। चॉकलेट के भीतर कीड़े, फफूंद और सड़ांध जैसी तेज दुर्गंध मौजूद थी।

परिजनों ने की पुष्टि, एक्सपायरी डेट भी वैध
अंश ने तुरंत इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। जब परिवार ने उत्पाद की जांच की तो पाया कि पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित थी, यानी उत्पाद अभी भी वैध अवधि में था। इसके बावजूद इस तरह की गंभीर गुणवत्ता खामी सामने आना चिंता का विषय है।

“खा लेता तो हो सकता था बड़ा खतरा”
छात्र के परिचित मोनू जसवाल ने बताया कि यदि बच्चा अनजाने में यह चॉकलेट खा लेता, तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। यह मामला सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

खाद्य विभाग और उपभोक्ता फोरम में शिकायत की तैयारी
परिवार ने दूषित चॉकलेट को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिया है। साथ ही खाद्य विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उत्पाद का सैंपल लेकर लैब जांच कराई जा सके।

इसके अलावा, पीड़ित परिवार उपभोक्ता फोरम में भी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post