हाउबाग में चाकूबाजी, दो युवक घायल, आरोपी पर मामला दर्ज



जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के हाउबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मैगी प्वाइंट पर हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू जैसी वस्तु से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नाजिम होटल के पास ठक्कर ग्राम हनुमानताल निवासी हारिश अहमद (22) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे उसकी एक दोस्त का मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि हाउबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित मैगी प्वाइंट पर शुभम गुप्ता उसके साथ मारपीट कर रहा है।

सूचना मिलने पर हारिश अहमद अपने दोस्त सैयद रोहबान के साथ स्विफ्ट डिजायर कार (एमपी 20 जेडएन 9877) से मौके पर पहुंचा और शुभम गुप्ता को मारपीट करने से मना किया। इसी बात पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और दोनों के साथ हाथापाई करते हुए सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

जब दोनों युवकों ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू जैसी वस्तु से हमला कर दिया। हमले में हारिश अहमद के दाहिने कंधे के पीछे चोट आई, जबकि उसके साथी सैयद रोहबान के दोनों हाथों की भुजाओं में गंभीर चोटें आईं। घायल रोहबान को इलाज के लिए विधान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 119(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post