रानीताल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे पड़ा मिला शव



जबलपुर। शहर के रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय के पास रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रानी लाल स्टेडियम जाने वाली सड़क के किनारे महिला का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह स्टेडियम की ओर मॉर्निंग वॉक पर जाते समय क्षेत्रीय पार्षद संतोष दुबे की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव काफी देर से सड़क किनारे पड़ा हुआ था। आसपास घूम रहे सूअर शव को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे वहां का दृश्य भयावह हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post