जबलपुर। ग्वारीघाट क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक का नाम सौरभ परते बताया जा रहा है, जो 6 मार्च को झंडा चौक से अचानक गायब हो गया। घटना के बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ अपने एक दोस्त के साथ झंडा चौक पर था। इसी दौरान दोनों ने किसी स्कूटर सवार व्यक्ति से लिफ्ट ली। रास्ते में उसका दोस्त रामपुर चौक पर उतर गया, लेकिन सौरभ स्कूटर से नहीं उतरा। बताया जा रहा है कि उसने स्कूटर चालक से मैहर जाने की बात कही थी। इसके बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
बालक की तलाश तेज, परिजनों की अपील
लापता बालक का रंग सांवला है और कद लगभग 3 फुट बताया गया है। घटना के समय उसने हरे रंग की टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था तथा वह नंगे पैर था।
सौरभ की मां नित्या परते और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। परिवार का निवास रामपुर के यादव मोहल्ला में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे है।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस हुलिए का बालक कहीं दिखाई दे तो वे तुरंत मोबाइल नंबर 7389802934 पर संपर्क कर जानकारी दें। परिजनों का कहना है कि आपकी एक सटीक सूचना इस मासूम को उसके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
