पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह: जहर खाने से बेटे की जान गई, पति-पत्नी व मासूम अस्पताल में



सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना से लोगों के होश उड़ गये। एक मां ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों को खिला दिया, खुद खाया और फिर पति ने जहरीले खाने का सेवन कर लिया। जानकारी होने के बाद सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।



घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ग्राम बांधा निवासी कुंदन शर्मा अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी रहा था, बीती शाम तकरीबन 7:00 बजे उनका छोटा बच्चा अभिषेक ने आकर घटना के संबंध में पड़ोसी को जानकारी दी थी। इसके बाद जब लोग अंदर पहुंचे तो कुंदन शर्मा उसकी पत्नी ज्योति शर्मा सहित उसका पांच वर्ष का पुत्र आकाश शर्मा अचेत हालत में पड़े हुए थे। जहर खाने की जानकारी होने के चलते तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान बड़े बेटे आकाश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पति-पत्नी सहित छोटे बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, लेकिन इस पूरी घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे ने बताया था कि दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद खाने में मां ने जहर मिलाया और उसे खिलाने के साथ-साथ खुद खा लिया इस दौरान कुंदन ने भी जहर का सेवन कर लिया। हालांकि पूरी घटना को लेकर अभी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी भी परिवार के अभी तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post