जबलपुर। बरेला क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संजय यादव शामिल हुए।
बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में पंचायत स्तर पर कमेटियों के बीच बेहतर सामंजस्य और बूथ लेवल एजेंट (BLA) के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजेश पटेल, रूपेंद्र पटेल, राधेश्याम चौबे, वीरेंद्र चौबे, जम्मन जायसवाल, प्रभारी लोकेश मिश्रा, उप प्रभारी चमन राय, जिला ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रघुवर पटेल, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलेश बरकड़े, उपाध्यक्ष सतेंद्र गर्ग, सचिव विजय जैन, नगर अध्यक्ष रामजी रैकवार, मंडलम अध्यक्ष शेख सलीम, अनुराग पटेल, रामानुज पटेल, राजेंद्र पटेल, दीपक नामदेव, हाजी जाहिर अहमद, दादू राम यादव, राम स्वरूप पटेल, सतीश चौकसे, विनोद पटेल, सोहन विश्वकर्मा, उमाशंकर दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, माखन सिंह पटेल, कपिल चौकसे, योगेश्वर पटेल, राममिलन पटेल, देवी प्रसाद, गम्मत अच्छेलाल, सतीश पटेल, राधेलाल, नागेश प्रसाद, दिनेश तिवारी, शारदा प्रसाद, श्रीपाल, घनश्याम यादव, सुशील पटेल, गोपाल पटेल, मोहन लाल यादव, प्रियंश विश्वकर्मा, इंद्र कुमार मार्को एवं सचिन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
