जबलपुर बना वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र: 10 हजार श्रद्धालुओं ने एक साथ किया नवकार मंत्र जाप



 जबलपुर।संस्कारधानी जबलपुर में ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) जबलपुर चैप्टर के तत्वावधान में मालवीय चौक स्थित डी.एन. जैन ग्राउंड पर आयोजित इस महाजाप में लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति, अहिंसा और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह (अनु), विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, कांग्रेस सचेतक अयोध्या बंटी तिवारी, प्रतिपक्ष नेता अमरीश मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन एवं श्वेतांबर जैन सभा के अध्यक्ष ज्ञान गोलछा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सिख समाज की ओर से हरेंद्र सिंह बब्बू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान नवकार मंत्र की संगीतमय प्रस्तुति प्रशांत जैन रानू एवं सिद्धांत जैन द्वारा दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर देश-विदेश के 108 जीतो चैप्टर के लगभग 6000 स्थानों पर एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया गया। जबलपुर आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का महत्व प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post