अनूपपुर में 4 मंजिला होटल ढहा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी



मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार (4 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हो गया. कोतमा में शाम करीब 5.30 बजे 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई. बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला गया

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज (होटल) जो चार मंजिला थी, शनिवार (4 अप्रैल) की शाम लगभग 5.30 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई. बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका है. वहीं अगल-बगल की दुकान भी बिल्डिंग गिरने से दब गई हैं. कई घायलों को बाहर निकल गया है. मौके पर बचाव का कार्य जारी है. लोगों का कहना है कि लॉज के बाजू में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान यह घटना घटित हुई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post