एमपी में 9 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज: 30 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, फिर लौटेगी तेज गर्मी



7 अप्रैल से सक्रिय होगा नया सिस्टम, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; 9 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान


भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश के करीब 30 जिलों में देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
 इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
जबलपुर संभाग के आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
कब-कहां होगी बारिश

6 अप्रैल:
श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा।

7 अप्रैल:
प्रदेश के उत्तर, पूर्व और मध्य हिस्सों सहित भोपाल, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर में भी आंधी-बारिश का असर।

8 अप्रैल:
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली समेत कई जिलों में मौसम खराब रहेगा, तेज हवाएं चलेंगी।

9 अप्रैल:
दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली में बारिश की संभावना।
9 अप्रैल के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है, जिससे बारिश और हवाओं का दौर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post