नगर निगम बजट पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों का तीखा विरोध, 9 अप्रैल को तालाबंदी का ऐलान




जनसमस्याओं पर प्रशासन की चुप्पी से नाराज विपक्ष, कई महीनों से विशेष बैठक की मांग अनसुनी



जबलपुर। नगर निगम के बजट सत्र 2026-27 के दौरान शहर की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने बजट को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष का कहना है कि जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में पार्षदों ने साफ किया कि पिछले 8 से 9 महीनों से सफाई, पेयजल, सड़कों और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा के लिए नगर निगम की धारा 30 के तहत विशेष बैठक की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की।
समाधान होने तक जारी रहेगा विरोध

कांग्रेस पार्षदों ने प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 9 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि नगर निगम अध्यक्ष को 6 से अधिक पत्र भेजे गए, लेकिन जनहित से जुड़े मुद्दों पर अब तक कोई ठोस बैठक आयोजित नहीं हुई।

विपक्ष ने बजट प्रक्रिया का शुरुआती बहिष्कार भी किया और साफ कहा कि वे विकास कार्यों में बाधा नहीं डालना चाहते, लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में कई प्रमुख पार्षद मौजूद रहे। बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष शुभकता गुड्डू नवी, सचेतक अयोध्या तिवारी, ऋतु राजेश यादव, मोहम्मद कलीम खान, गुड्डू तामसेतवार और वकील अंसारी सहित कई पार्षद शामिल हुए।

इसके अलावा मुकीम याकूब अंसारी, सत्येंद्र चौबे, श्रीमती गार्गी रामकुमार यादव, श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण गोतिया, प्रमोद पटेल, राकेश पांडे, प्रीति अमर रजक और तुलसा लखन प्रजापति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post