विजय नगर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव



रात में सोते समय हमला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


जबलपुर। शहर के विजय नगर क्षेत्र में एक मजदूर की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने लटोरी गौड़ नामक युवक को निशाना बनाकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोसलपुर निवासी लटोरी उर्फ जगदीश गौड़ शहर में मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह अक्सर जिस क्षेत्र में काम करता, वहीं रात में सो जाता था। बीती रात भी वह काम से फुर्सत होकर विजय नगर इलाके में ही रुका हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल लटोरी सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस जांच जारी, इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद विजय नगर क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post