शादी का झांसा, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोप: थाने से निराश युवती पहुंची एसपी दफ्तर



जबलपुर।संस्कारधानी जबलपुर में एक युवती ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते उसे मजबूर होकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंचना पड़ा।

पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रकल्प अहिरवार नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

घटना से आहत युवती जब न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, तो वहां कथित तौर पर उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे निराश होकर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post