होटल विरासत स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़ ... संचालक समेत दो गिरफ्तार



जबलपुर। शहर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल विरासत स्पा सेंटर पर दबिश दी। इस कार्रवाई में होटल संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल संचालक सुखदेव पटेल, निवासी ग्राम घुघरी, अपने होटल में बाहरी महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता है और इसके बदले प्रति ग्राहक 700 रुपये वसूलता है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजना के तहत पंटर भेजा।

जैसे ही पंटर से इशारा मिला, थाना प्रभारी गाजीवती पुसाम के नेतृत्व में टीम ने होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान काउंटर पर मौजूद संचालक सुखदेव पटेल को हिरासत में लिया गया। तलाशी में पंटर को दिए गए हस्ताक्षरित 500 रुपये का नोट और 100-100 रुपये के दो नोट बरामद हुए। इसके अलावा कंडोम के पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली। कमरे नंबर 2 में एक पुरुष और महिला संदिग्ध स्थिति में मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम रामजी पटेल निवासी देवरी पनागर बताया। महिला ने बताया कि उसे जबलपुर से बुलाया जाता है और प्रति ग्राहक 500 रुपये दिए जाते हैं।

आरोपी रामजी पटेल ने भी स्वीकार किया कि वह महिला के लिए होटल आया था और संचालक ने उससे 700 रुपये लेकर व्यवस्था कराई थी।

कमरे नंबर 3 की तलाशी में एक अन्य महिला को भी बरामद किया गया, जिसने भी बताया कि उसे ग्राहकों के लिए बुलाया जाता है और प्रति ग्राहक 500 रुपये मिलते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post