तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर चाचा की मौके पर मौत, भतीजा गंभीर...मेडिकल कॉलेज रेफर



मंडला। जिले के महाराजपुर फॉरेस्ट नाका के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुरवाही (वर्तमान निवास बिछिया) निवासी राजकुमार उइके (45 वर्ष) अपने भतीजे कमलेश धुर्वे (30 वर्ष) निवासी बिंझिया ग्राम पंचायत के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बेहंगा गए थे। देर रात करीब 2 बजे दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे महाराजपुर फॉरेस्ट नाका के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे में राजकुमार उइके की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कमलेश धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post