कभी-कभी जीवन में ऐसे हालात आ जाते हैं जब दुश्मन हमें परेशान करते हैं या बिना वजह झगड़े खत्म नहीं होते। ऐसे समय में बगलामुखी जयंती किसी वरदान से कम नही होता है। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला बगलामुखी जयंती इस बार 24 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
यह जयंती तंत्र-साधकों और आम भक्तों, दोनों के लिए बेहद खास है। ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से शत्रु मुक्ति से लेकर जीवन की कठिनाओं से मुक्ति मिल सकती है।
मां बगलामुखी जयंती का महत्व
मान्यता है कि मां बगलामुखीकी पूजा करने से न केवल शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, कोर्ट-कचहरी के मामले और मानसिक तनाव भी दूर हो जाते हैं। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में ‘दश महाविद्याओं’ की उत्पत्ति की कथा मिलती है, जिसमें मां बगलामुखी के महत्व को बताया गया है।
बगलामुखी जयंती पर कौन-सा उपाय करें ?
- कोर्ट केस में जीत के लिए: अगर आप किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन बगलामुखी कवच का पाठ करें। इससे बड़े से बड़े विरोधी भी आपके सामने झुक सकते हैं।
- अच्छी सेहत के लिए: अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो शहद, घी और शक्कर के साथ दूब (दुर्वा), गुरुच और लावा मिलाकर हवन करें।
- पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए: घर की कोई भी महिला अपने ही घर की थोड़ी सी धूल लेकर उसे कत्थई रंग के कपड़े में बांधे और फिर उसे सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा दें।
- बिजनेस में तरक्की के लिए: अगर पार्टनर से अनबन है या घाटा हो रहा है, तो सफेद फूलों का एक गमला मंदिर में दान करें और वैसा ही एक दूसरा गमला अपने बिजनेस पार्टनर को तोहफे में दें।
- मानसिक शांति के लिए: पके हुए बासमती चावल में पिसी चीनी मिलाकर सफेद गाय को खिलाएं और गौ माता का आशीर्वाद लें।
- प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए: इस दिन अपने भांजे या भतीजे को नए कपड़े उपहार में दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए: पति-पत्नी के बीच तनाव है तो इस दिन दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके माता का ध्यान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
- शत्रुओं को शांत करने के लिए: स्नान के बाद पीले सरसों के दानों (पीली सरसों) से हवन करें। यह दुश्मनों को शांत करने का सबसे प्रभावी और सरल तरीका माना जाता है।
