रोटी भारतीय भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। लंच, डिनर से लेकर सुबह के नाश्ते में भी लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। दाल, सब्जी, करी के साथ इसका स्वाद गजब लगता है। भारतीय घरों में अलग अलग आटे की रोटियां खाई जाती है।
गर्मियों में खान-पान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करे। यहां हम बताने जा रहे हैं कि गर्मियों के लिए कौन सी रोटी बेस्ट होती है।
गर्मियों के लिए कौन सी रोटी बेस्ट
ज्वार के आटे की रोटी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वार की रोटी गर्मियों में ठंडी तासीर के कारण फायदेमंद होती है। यह ग्लूटेन-फ्री है, पाचन सुधारती है और कब्ज से बचाने में मदद करती है, इसलिए इसे लंच में खाना अच्छा माना जाता है।
रागी का आटा
हालांकि रागी को अक्सर सर्दियों का अनाज माना जाता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में या अन्य ठंडे आटों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो यह कब्ज के लिए रामबाण है। रागी में कैल्शियम और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पुरानी कब्ज को दूर करने में प्रभावी है।
चावल के आटे की रोटी
गर्मियों में चावल के आटे की रोटी गर्मियों के मौसम के लिए बेहतर मानी जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को ठंडक देती है..और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है ।
चने का आटा
गर्मियों में ‘सत्तू’ का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। सत्तू असल में भुने हुए चने का आटा ही है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
