गांजा तस्करी मामलों में लापरवाही भारी, पनागर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड



जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस (NDPS) मामलों में गंभीर लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रमोद वर्मा ने पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, एक उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, आईजी द्वारा की गई समीक्षा के दौरान तीन अहम मामलों में चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई। जांच में पाया गया कि गांजा तस्करों को पकड़ने के बावजूद उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि NDPS Act के तहत ऐसी स्थिति में गिरफ्तारी अनिवार्य होती है।

इस गंभीर चूक को लेकर आईजी ने न सिर्फ संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की, बल्कि छह अन्य थाना प्रभारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें गढ़ा, लार्डगंज, ग्वारीघाट, अधारताल, मझौली और गोहलपुर थानों के प्रभारी शामिल हैं।

🔎 क्या है मामला?
NDPS मामलों में नियमों की अनदेखी
आरोपी तस्करों को पकड़कर भी नहीं किया गिरफ्तार
विभागीय समीक्षा में खुलासा
जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज

⚠️ सख्त संदेश:
इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। आईजी ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post