जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं 75 फरियादियों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश



जबलपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 75 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, जमीन से जुड़े मामले, मारपीट और साइबर अपराध से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। एसपी श्री उपाध्याय ने प्रत्येक फरियादी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र और पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

थानों और चौकियों में भी हुई सुनवाई
इसी क्रम में जिले के सभी थानों और चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां स्थानीय स्तर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post