संदीप जैन इससे पहले भाजपा महानगर के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, समरसता सेवा संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें एक जनसेवी नेता के रूप में पहचान दिलाई है।
राजनीतिक दृष्टि से उन्हें लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सांसद राकेश सिंह का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है। संगठन और शासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने की उनकी क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति रणनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जानकारों का मानना है कि संदीप जैन के नेतृत्व में जबलपुर विकास प्राधिकरण शहर के अधूरे प्रोजेक्ट्स को गति देगा और विकास कार्यों में नई रफ्तार देखने को मिल सकती है।
