मां धूमावती जयंती आज, सुबह से ही लग जाएगा अशुभ राहुकाल, देखें 22 जून का पंचांग

  


आज ज्‍येष्‍ठ महीने के शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी तिथि है. जिसमें मासिक दुर्गाष्‍टमी व्रत रखा जाता है. साथ ही आज धूमावती जयंती भी है. हर साल ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल अष्‍टमी को धूमावती जयंती मनाई जाती है. दस महाविद्याओं में से सातवीं महाविद्या धूमावती देवी की पूजा करने से नकारात्‍मकता, रोग, तंगी दूर होती है. यह दिन तंत्र साधना के लिए खास माना गया है. 

हालांकि सुबह-सुबह राहुकाल रहेगा, लेकिन मां दुर्गा की पूजा में इससे कोई बाधा नहीं आएगी. धूमावती जयंती के दिन मां धूमावती की पूजा काले तिल, उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाकर करें. साथ ही काले रंग के वस्‍त्र अर्पित करें. देखें आज का पंचांग. 

22 जून 2026 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 June 2026)   

आज के व्रत-त्‍योहार - धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्‍टमी व्रत. 

आज की तिथि - 22 जून को ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल अष्‍टमी तिथि दोपहर 03:40 बजे तक रहेगी और उसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी. 

आज का वार - सोमवार. 

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा कन्‍या राशि में गोचर करेंगे. साथ ही बुध कर्क राशि में आकर गुरु और शुक्र से युति करेंगे. सूर्य भी आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 

आज का नक्षत्र - सुबह 10:22 बजे तक उत्‍तर फाल्‍गुनी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद हस्‍त नक्षत्र प्रारंभ होगा. 

आज के योग - सुबह 10:30 बजे तक व्‍यातीपात योग रहेगा और वरीयान योग रहेगा. 

सूर्य व चंद्रमा का समय 

सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 22 12:49 PM
चन्द्रास्त - Jun 23 12:47 AM

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:10 बजे से 04:58 बजे तक 
अमृत काल - सुबह 05:30 बजे से 07:12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:02 बजे से 12:55 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 07:26 बजे से 09:07 बजे तक 
यम गण्ड - सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:09 बजे से दोपहर 03:50 बजे तक
दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:55 बजे से 01:49 बजे तक, दोपहर 03:36 बजे से शाम 04:30 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 07:18 बजे से 09:00 बजे तक

करण 

बव - सुबह 03:25 बजे से शाम 03:40 बजे तक
बालव - शाम 03:40 बजे से 23 जून की सुबह 04:05 बजे तक

Post a Comment

Previous Post Next Post